Site icon

छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को फ्रंट लाइन वारियर्स का मिले दर्जा – अग्रहरि

IMG-20210504-WA0052


0 राजनांदगांव प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया आग्रह
0 कोरोना काल मे पत्रकार निभा रहे अहम भूमिका
राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि छत्तीसगढ़ के पत्रकार कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और हर छोटी बड़ी खबरों को लोगो तक पहुंचाने का काम निर्भीक होकर कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को भी फ्रंटलाइन वारियर्स घोषित करना चाहिए।

श्रीं अग्रहरि ने कहा है कि राजनांदगांव के अलावा राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के हर हिस्से में पत्रकार साथियो द्वारा कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जान की परवाह किये बिना लगाकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं और संक्रमण की चपेट में भी आ रहे हैं। राजनांदगांव के कुछ पत्रकार साथियों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है तथा कई पत्रकार संक्रमण की चपेट में आये है और संघर्ष भी कर रहे हैं। जिनकी रक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। श्री अग्रहरि ने आगे कहा कि पत्रकार हित में तत्काल संवेदनशीलता के साथ सरकार को राहत देना चाहिए, यही मेरा सरकार से निवेदन है। मुझे उम्मीद है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जल्द ही पत्रकार साथियों को फ्रंट लाइन वारियर्स घोषित करेंगे और पत्रकारों के हित मे पहले भी अनेक निर्णय छत्तीसगढ़ सरकार ने लिए भी हैं।

Exit mobile version