Site icon

Rajnandgaon : कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा के परिणाम सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव,जिले के शिक्षा क्षेत्र में सुधार के उद्देश्य से कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने शासकीय डॉ बल्देव प्रसाद मिश्र हायर सेकेंडरी स्कूल बसंतपुर में बोर्ड परीक्षा के परिणाम सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के सभी प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों बीईओ ने भाग लिया। बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने के लिए सभी प्राचार्यों और शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक की पहचान उसके शिक्षण कार्य से होती है। यदि हम बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और अच्छा कार्य करें तो ही हम शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

कलेक्टर ने शिक्षकों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन का सर्वोत्तम समय स्कूल और शिक्षण कार्य में देंए ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम बेहतर होने चाहिएए और इसके लिए शिक्षक और स्कूलों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन स्कूलों के परीक्षा परिणाम अच्छे नहीं आएंगे उनके संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय पर सिलेबस पूरा करने और नियमित मंथली टेस्ट कराने की भी अपील की।

Exit mobile version