Site icon

Rajnandgaon : अधिकारियों और बैंकर्स की बैठक ली…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुत बिजली योजना के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के अधिकारियों और बैंकर्स की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों से सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना शासन की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनमानस को मुत बिजली उपलब्ध कराना है। अधिकारियों से योजना के तहत अधिक से अधिक पंजीकरण और आवेदन कराने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

कलेक्टर ने यह भी कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल बिजली बिल शून्य हो जाएगाए बल्कि लोगों के जीवन में भी महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। उन्होंने सभी विभागों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि इस योजना की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जाएए विशेष रूप से आवासीय कालोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में।

Exit mobile version