Site icon

रायपुर : वन मंत्री श्री अकबर द्वारा फोर्टिफाईड पुलिस थाना भवन सहसपुर लोहारा का वर्चुअल भूमिपूजन संपन्न : विशेष आधुनिकीकरण योजना 2021-22 के अन्तर्गत होगा निर्माण

68E14F57799740AF7260E0DB13AC0109

रायपुर, 05 मई 2021

वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय से कबीरधाम जिले के सहसपुर-लोहारा में फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इसके निर्माण के लिए विशेष आधुनिकीकरण योजना 2021-22 के अंतर्गत एक करोड़ 79 लाख 54 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। उक्त फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। वन मंत्री श्री अकबर ने इसका भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह थाना भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यह नक्सल खतरे से आसानी से निपटने में भी कारगर होगा। यहां फोर्टिफाइड पुलिस थाना भवन के बन जाने से नक्सलियों के पुलिस थानों में आसानी से घुसने अथवा बाहर से सीधे गोलियां चलाने की संभावना को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस हाऊसिंग कार्पोरेशन को उक्त थाना भवन का गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में निर्माण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुक वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री शलभ कुमार सिन्हा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री विजय सोनी और स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ नागरिक सर्वश्री रामचरण पटेल, शरद बंगाली, मोहम्मद मजीद खान एवं महेन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version