Site icon

नगर के चोपड़ा पारा में संचालित मास्टरमाइंड स्कूल में गो करोना गो थीम पर आधारित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

60

अंबिकापुर से पंकज शुक्ला

अंबिकापुर। नगर के चोपड़ा पारा में संचालित मास्टरमाइंड स्कूल में दिनांक 25/04/2020 को गो करोना गो थीम पर आधारित ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
संस्था के निर्देशक मृत्युंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि लोकडाउन की अवधी का सदुपयोग करते हुए हमने बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लास का आरंभ कर दिया है शुरुआत पर लगा कक्षा के संचालन में मुश्किल होगी क्योंकि हमारे यहां छोटे बच्चे हैं किंतु अभिभावकों एवं शिक्षकगण के सहयोग से ऐसा कर पाना संभव हुआ चुकी हमारे विद्यालय में हर शनिवार को एक्स्ट्रा एक्टिविटी क्लास होती है इस शनिवार हमने बच्चों के लिए गो करोना गो थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जिसमें बच्चे तथा उनके अभिभावकों ने ऑनलाइन माध्यम से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा चित्र बनाकर हमें ऑनलाइन माध्यम से भेजा इसके लिए मैं सभी बच्चों उनके अभिभावकों तथा शिक्षकगण शिल्पी सिंह माधुरी सेनगुप्ता अलीशा मोनिका द्विवेदी प्रीति प्रजापति श्रेयांशी सिंह तथा वैशाली कुशवाहा का धन्यवाद देता हूं तथा सभी बच्चों को ये संदेश देना चाहूंगा कि लोक डाउन अवधि का सदुपयोग करते हुए नित प्रतिदिन कुछ नया सीखे

Exit mobile version