Site icon

CG : उद्यमिता जागरूकता शिविर 31 अक्टूबर से 7 नवम्बर तक…

final logo copy

कोंडागांव । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्ष 2025-26 को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य के अब तक की औद्योगिक विकास की उपलब्धि से आम जन को अवगत कराने तथा इस विकास में युवा, महिला सहित समस्त नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभागीय नीतियों, योजनाओं, कार्यकलापों के प्रचार-प्रसार हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव द्वारा जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर उद्यमिता जागरूकता शिविर 31अक्टूबर से 07 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

इस उद्यमिता जागरूकता शिविर 31 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेड के सभाकक्ष कोण्डागांव में, 03 नवम्बर 2025 को जनपद पंचायत सभा कक्ष केशकाल में एवं 07 नवम्बर 2025 को जनपद पंचायत, सभा कक्ष फरसगांव में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के युवा, महिला सहित समस्त नागरिकों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हेतु आमंत्रित है।

Exit mobile version