Site icon

Rajnandgaon : सोलर दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी…

Untitled

डोंगरगढ़ . नगर पंचायत लालबहादुर नगर में स्थित श्रीराम सोलर दुकान में अज्ञात चोरों ने देर रात ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी चोरी कर ली। दुकान के मालिक श्याम सुंदर साहू जब सुबह दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और गल्ले में रखी एक लाख 20 हजार रुपये की नकद रकम गायब थी।

दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की हरकत पूरी तरह से रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दो संदिग्ध चोर दुकान का ताला तोड़ते और नकदी निकालते नजर आ रहे हैं। यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन से व्यापारी संघ ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

व्यापारियों में बढ़ी सुरक्षा की चिंता
अवैध चोरी की वारदातों से व्यापारियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और रात के समय अधिक सुरक्षा उपाय करने की अपील की है।

Exit mobile version