Site icon

Rajnandgaon : किसान के घर से 80 हजार की चोरी…

Untitled

राजनांदगांव, बोरतलाव क्षेत्र के ग्राम चौकीटोला में किसान के सूने मकान से 80 हजार की चोरी हो गई। इसमें 30 हजार रुपए नकद व करीब 50 हजार के सोने.चांदी के आभूषण शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सूर्यचंद सिहोरे सोमवार सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में धान की कटाई के लिए गया था। दोपहर में जब सभी घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था वहीं भीतर रखे आलमारी का ताला तोड़कर 30 हजार नकद सहित सोने.चांदी के जेवरात की चोरी कर ली गई थी।

Exit mobile version