Site icon

राजनांदगांव : उपराष्ट्रपति ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया…

final logo copy

राजनांदगांव . उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित लखपति दीदी समेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल रामेन डेका, मुयमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सुशासन पथ पर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल के स्टॉल पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने इस पहल के तहत चलाए जा रहे सुपोषण कार्यक्त्रस्मों के बारे में जानकारी ली और इसके प्रभावी क्त्रिस्यान्वयन पर प्रसन्नता जताई।

Exit mobile version