Site icon

राजनांदगांव : लाॅकडाउन के बीच पुलिस ने पेश की मानवता का मिसाल : सांस की तकलीफ से तडप रहे वाहन चालक को पहुचाया अस्पताल

file police

राजनांदगांव . कोरोना महमारी में राजनांदगांव पुलिस फ्रंट वॉरियर का काम कर रही है। और लाॅक डाऊन का पालन कराने चौक चौराहो मे पहरेदारी कर रही है वही पुलिस लोगो के मदद करने मे कोई कसर नही छोड रही है जहा जरुरत मंद लोगो को भोजन से लेकर सूखा राशन पहुचा रही वही आक्सीजन सिलेण्डर से जुझ रहे लोगो तक आक्सीजन सिलेण्डर पहुचा रही है । इसी कडी मे राजनांदगांव पुलिस ने एक बार फिर से मानवता की मिशाल पेश की है और भदौरिया चौक मे सांस की तकलीफ से जूझ रहे एक ड्राईवर को अस्पताल पहुचाकर उनका जान बचाई है । दुर्ग की ओर से आ रहे वाहन चालक को सांस लेने मे तकलीफ हो रही थी अपने सांस को नियंत्रण करने चालक ने अपनी वाहन को रोक कर भदौरिया चौक मे लगे आरामकुर्सी पर लेट गया और हाफने लगा इस दौरान चौक मे तैनात पुलिस कर्मीयो ने उनका हालचाल जाना और बिना देरी किये पुलिसवाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया है । वाहन चालक का जिला अस्पताल मे उपचार चल रहा है जहां डाक्टरो ने ऊन्हे खतरे से बाहर बताया है ।पुलिस वालो की इस सेवा से एक वाहन चालक की जान बची है ।

Exit mobile version