Site icon

Rajnandgaon : वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निगम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों को वंदे मातरम गीत का ऐतिहासिक महत्व बताया गया।

एसएमडीसी के अध्यक्ष कमलेश सूर्यवंशी एवं डीईओ प्रवास सिंह बघेल मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण बच्चों एवं शिक्षकों को दिखाया गया। जिसमें उन्होंने वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े गहरे भावों पर प्रकाश डाला। डीएमसी सतीश ब्योहारे एवं आदर्श वासनिक मनोज मरकाम प्रशांत बंजारे मौजूद रहे। स्कूल के प्राचार्यए शिक्षक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वंदे मातरम गीत की उत्पत्ति रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान तथा इस गीत के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया एवं राष्ट्र प्रेम की भावना व्यक्त की। अतिथियों ने वंदे मातरम गीत को भारत की आत्मा बताते कहा राष्ट्र गौरव प्रेरक रचनाओं को सदैव अपने जीवन में उतारें। समापन देशभक्ति गीतों एवं वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुआ। परिसर में देशभक्ति की भावना और उल्लास का माहौल बना रहा।

Exit mobile version