Site icon

राजनांदगांव : नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया…

final logo copy

राजनांदगांव . छुरिया पुलिस ने नाबालिग अपहृता को मात्र 24 घंटे में रेस्क्यू कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हेमंत मानिकपुरी पिता रामेश्वर मानिकपुरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी वीरेंद्र नगर, वार्ड क्रमांक 2, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद के रूप में की।

थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 6 नवंबर को थाना छुरिया पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पोती को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना छुरिया में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की और उसे फोन कर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में धारा 64(2)(झ) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर 8 नवंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Exit mobile version