Site icon

राजनांदगांव : 11 नवंबर को होना है आयोजन, अब तक कोई तैयारी नहीं हुई…

final logo copy

राजनांदगांव. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर में ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन राजनांदगांव में अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक जिले में 7 से 8 किमी लंबी पदयात्रा आयोजित की जानी है।

यह पदयात्रा युवाओं में एकता, देशभक्ति और जिमेदारी की भावना जगाने के उद्देश्य से निर्धारित की गई है। केंद्र से 16 अक्टूबर को जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आयोजन से 7 दिन पूर्व से ही प्रचार-प्रसार और प्री-इवेंट गतिविधियां- जैसे निबंध, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रारंभ किए जाएं।

लेकिन राजनांदगांव में 11 नवंबर को तय कार्यक्रम के बावजूद न तो कोई तैयारी दिख रही है और न ही किसी स्तर पर प्रचार-प्रसार शुरू हुआ है। यहां तक इसके लिए रूट भी तय नहीं किया जा सका है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केंद्र की इस महत्वाकांक्षी पहल पर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। समय रहते तैयारी नहीं हुई तो एकता और राष्ट्रीय गर्व के संदेश देने वाला यह कार्यक्रम औपचारिकता बनकर रह जाएगा।

Exit mobile version