Site icon

Rajnandgaon : तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार…

Untitled

राजनांदगांव, मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाना ले जा रहे तीन तस्करों को चिचोला पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर एलबी नगर के भाटापारा में पाइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी जहां मालवाहक क्रमांक एमएच 19 सीवाय 1494 पहुंची।

जिसे रोककर चेक करने पर वाहन के भीतर 2 नग भैंस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों को मवेशियों को महाराष्ट्र ले जाने की बात स्वीकारी। पुलिस ने वाहन में मौजूद आरोपी आत्माराम रहगडाले सुनील मानकर व शेख रमजान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version