Site icon

ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कुछ विधायक वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल

ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ, कुछ विधायक वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। 

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गई हैं। ममता बनर्जी ने शपथ लेकर कामकाज भी संभाल लिया है, लेकिन उनके मंत्रिमंडल ने आज शपथ ली है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राजभवन में कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता बनर्जी भी यहां पर मौजूद रहीं।

Exit mobile version