Site icon

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन 61 हजार से अधिक सैंपलों की जांच

Logo_Deep Jagriti_final_14042020

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए रोज बड़ी संख्या में सैंपलों की जांच की जा रही है। प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रोजाना 61 हजार से अधिक सैंपल जांचे जा रहे हैं। विगत 6 मई को प्रदेश भर में कुल 61 हजार 344, 7 मई को 61 हजार 939 और 8 मई को 61 हजार 914 सैंपलों की जांच की गई है। 

बीते 8 मई को दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 12 हजार 036, रायपुर संभाग के पांच जिलों में 13 हजार 137, बिलासपुर संभाग के छह जिलों में 17 हजार 399, सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 9652 तथा बस्तर संभाग के सात जिलों में 9690 सैंपलों की जांच की गई है।

Exit mobile version