Site icon

राजनांदगांव : कोरोना काल में योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंदों की मदद , सुखा राशन सहित कपड़े वितरित किया गया

logo Deep Jagriti

राजनांदगांव। योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा राजनांदगांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंदों की सहायता इस कोरोना काल में की जा रही है। समिति के द्वारा जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन सहित साड़ी और कपड़े भी बांटे जा रहे है। योग वेदांत सेवा समिति की सेवा भावना कि लोग सराहना भी कर रहे हैं, वहीं समिति की इस पहल से जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी भी हो रही है।

योग वेदान्त सेवा समिति के द्वारा समय-समय पर जनहित के कार्य किए जाते हैं, समिति के द्वारा लोगों के सामने उत्पन्न हो रही रसद की समस्या को देखते हुए सुखा राशन वितरण करने का सिलसिला शुरू किया गया है। समिति के द्वारा अब तक सैकड़ों पैकेट राशन के बांटे जा चुके हैं।

Exit mobile version