Site icon

Rajnandgaon : कुमरदा में बौद्धिक विकास पर कार्यशाला का आयोजन…

final logo copy

डोंगरगांव . राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत पतंजलि योग समिति राजनांदगांव द्वारा कुमरदा हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं योग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुय वक्ता डीके राम (सेवानिवृत प्राचार्य) ने ध्यान योग और मेमोरी पावर बढ़ाने पर चर्चा की।

योग शिक्षिकाओं खिलेश्वरी साहू और सरिता साहू ने कपालभाती, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार जैसे आसनों का अभ्यास कराया। प्रभारी मिलापदास साहू ने सभी छात्रों से रोजाना योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम गीत गायन भी हुआ।

छुईखदान. केकती बाड़ी मैदान में चल रही शहीद नगरी कप क्रिकेट स्पर्धा में आठवें दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में रगरा और घोटवानी के बीच मुकाबला हुआ।

रगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन ओपनिंग बल्लेबाज प्रमोद और अमित कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज गोपाल ने 30 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिससे रगरा की टीम निर्धारित पांच ओवर में चार विकेट खोकर 55 रन तक पहुंच पाई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी घोटवानी की टीम ने तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। टीम के बल्लेबाज कॉफी ने 22 रन की शानदार पारी खेली।

Exit mobile version