Site icon

Rajnandgaon : झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं, लोगों की जान खतरे में …

final logo copy

डोंगरगढ़ . डोंगरगढ़ के ब्लॉक से लगे दर्जन भर गांवों में स्वास्थ्य विभाग की निष्क्रियता के कारण झोलाछाप डाक्टरों की गतिविधियां बेखौफ चल रही हैं। इन डॉक्टरों द्वारा गलत इलाज किए जाने से ग्रामीणों की जान जोखिम में है। हालांकि, हाल ही में शहर में प्रशासन ने दवाई दुकानों के संचालकों के खिलाफ सत कार्रवाई की थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी कोई कार्यवाही नहीं हो रही।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे नर्सिंग होम एक्ट के क्रियान्वयन में असफल रहे हैं, जिससे झोलाछाप डॉक्टरों का मनोबल बढ़ा है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों में गहरी चिंता है, क्योंकि इन डॉक्टरों के कारण कई लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। आवश्यक कदम उठाने की बजाय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। प्रमुख गांवों में झोलाछाप डॉक्टरों की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं, जिनमें कलकसा, देवकट्टा, कन्हारगांव और अन्य शामिल हैं। स्थानीय नागरिक प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उमीद कर रहे हैं।

Exit mobile version