Site icon

राजनांदगांव : आज विभिन्न प्रोग्राम में शामिल होंगे : डॉ. रमन सिंह…

001

राजनांदगांव . विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 12 नवबर को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे गुरूद्वारा चौक राजनांदगांव पहुंचेंगे और एकता मार्च समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव पहुंचकर डामरीकरण भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे स्पीकर हाऊस पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.20 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचेंगे और दिग्विजय स्टेडियम का अवलोकन करेंगे। शाम 4.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 4.50 बजे कलेक्टोरेट परिसर पहुंचेंगे और खेल संघों की साथ बैठक लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 5.30 बजे कलेक्टोरेट परिसर से सड़क मार्ग द्वारा स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version