Site icon

केजरीवाल ने की वैक्सीन का फॉर्मूला सार्वजनिक करने की मांग, कहा- दूसरी कंपनियां भी बनाएं टीका

12

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटिल प्रेस ब्रिफ्रिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोज वैक्सीन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वैक्सीन बनाने का फार्मूला सार्वजनिक हो और सभी कंपनी को मिले। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दूसरी कंपनी को भी वैक्सीन बनाने का आदेश दें। दिल्ली के पास वैक्सीन की कमी है। 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मे कोरोना के मामले अब कम होने लगे हैं। आप लोगों के सहयोग से लॉकडाउन भी सफल रहा। कल ही जीटीबी अस्पताल के सामने 500 आईसीयू का अस्पताल शुरू हुआ है। अब दिल्ली में आईसीयू और ऑक्सीजन बेड्स की कमी नहीं है।

Exit mobile version