Site icon

Rajnandgaon : हॉकी खिलाड़ी बच्चों को अंतर राष्ट्रीय गुणवत्ता की हॉकी प्रदान की।

206_176313071169173d575a8b3_14006

राजनांदगांव, बाल दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के हॉकी खिलाड़ी बच्चों को अंतर राष्ट्रीय गुणवत्ता की हॉकी प्रदान की। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी की आधिकारिक जर्सी का उन्होंने अनावरण किया। बच्चे अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण ले रहें है। बच्चों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की उपस्थिति में बच्चों को हॉकी स्टिक उपहार में प्रदान की गईं। प्रेरणादायी पहल ने बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और नई ऊर्जा का संचार किया।

उच्च गुणवत्ता वाली फ्लैश हॉकी स्टिक भेंट की। चिखली स्कूल में अभ्यासरत खिलाड़ियों को यह जर्सी और स्पोर्ट्स सॉक्स निशुल्क प्रदान किए गए। बाल दिवस पर बच्चों ने स्पीकर हाउस का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विशेष उत्साह और रोमांच का अनुभव किया। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ा दिया। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी की पहल पर चिली स्कूल मैदान में रोज सुबह 5 बजे से अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के मार्गदर्शन में निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण दिया जाता है।

Exit mobile version