Site icon

राजनांदगांव : जेसीबी के धक्के से गिरी दीवार एक दिव्यांग बच्ची की मौत…

final logo copy

राजनांदगांव. छुरिया थाना क्षेत्र के दामाबंजारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 9 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की मौत हो गई। यह घटना उस समय घटी जब जेसीबी मशीन आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवॉल से टकराई और दीवार गिरने से खेल रही मासूम बच्ची उसकी चपेट में आ गई और दब गई।

पुलिस के अनुसार जेसीबी चालक परवन कुमार तारम जो केशोखैरी का निवासी है, गौठान में शेड निर्माण के लिए जमीन खोद रहा था। इसी दौरान जेसीबी मशीन का बकेट आंगनबाड़ी केंद्र की बाउंड्रीवॉल से टकरा गया और दीवार गिर पड़ी।

पास में खेल रही दिव्यांग बच्ची गुंजन सहारे दीवार के नीचे दब गई। बच्ची को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा की कार्रवाई की।

बच्ची के पिता विजय कुमार सहारे ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी चालक परवन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। यह घटना पूरे गांव में शोक की लहर ला दी है।

Exit mobile version