Site icon

भूपति ने वीडियो संदेश में माओवादियों को रास्ता बदलने की सलाह दी, कहा—हिंसा समाधान नहीं

2-409.jpg

जगदलपुर

आत्मसमर्पण कर चुके सीपीआई (माओवादी) के पीबीएम/सीसीएम और संगठन के पूर्व प्रवक्ता मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय का नया वीडियो सामने आया है. इसमें उसने साथियों से हिंसा छोड़ने की अपील करते हुए अपना नंबर जारी किया है.

मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति उर्फ सोनू उर्फ अभय ने यह वीडियो कल हुए सीसीएम हिड़मा और 5 अन्य माओवादी कैडर्स के एनकाउंटर के बाद जारी किया है. भीमा मंडावी हत्याकांड सहित कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड माना जाने वाला हिड़मा कल अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) जिले में मुठभेड़ में ढेर हुआ था. वीडियो अपील में मल्लोजुला वेणुगोपाल ने माओवादियों की अंदरूनी रणनीतियों, हारते जनाधार और हिंसा छोड़ने की अपील को लेकर महत्वपूर्ण बातें कही हैं.

Exit mobile version