Site icon

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, कहा-ओटीपी साझा न करें

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

गौरेला पेंड्रा मरवाही, भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आयोग या उसका कोई भी कार्यालय मोबाइल फोन पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मांगता। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि हाल ही में कुछ मामलों में अनजान व्यक्तियों द्वारा मतदाताओं से ओटीपी और निजी जानकारी मांगने की शिकायतें मिली हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में ओटीपी, व्यक्तिगत जानकारी या दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा नहीं करें।
           आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर से संबंधित सभी सेवाएं केवल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अधिकृत एवं आधिकारिक माध्यमों जैसे वेबसाइट, मोबाइल ऐप या निर्धारित कार्यालयों के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने कहा कि मतदाता सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। साथ ही किसी प्रकार की शंका होने पर तुरंत संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।

Exit mobile version