Site icon

भोरमदेव शक्कर काखाना में रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवम्बर

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

कवर्धा, भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित राम्हेपुर कवर्धा में अंशधारी सदस्यों रियायती दर पर शक्कर वितरण किया जा रहा है। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना मर्यातिद कवर्धा के पेराई सीजन 2025-26 के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर वितरण की अंतिम तिथि 29 नवंबर निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन समस्त अंशधारी सदस्यों से अपील करता है कि उक्त तिथि तक शक्कर का उठाव अनिवार्य रूप से कर लेवें। निर्धारित अवधि के बाद अंशधारी सदस्यों को रियायती दर पर शक्कर का वितरण नहीं किया जावेगा। अंशधारी सदस्यों को रियायती दर 30 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रति शेयर 50 किलोग्राम शक्कर प्रदाय किया जा रहा है। अंशधारी सदस्यों को शक्कर प्राप्त करने के लिए शेयर प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पिछले वर्ष 2024 में रियायती दर की मनी रसीद की छायाप्रति, अंशधारी सदस्य की आईडी प्रुफ के रूप में वोटर आईडीकार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेन्स बैंक पास बुक इत्यादि, अंशधारी सदस्य के अधिकृत सदस्य को भेजने की स्थिति में अधिकृत करने संबंधी आवेदन एवं अधिकृत सदस्य का आधार कार्ड, रियायती दर पर 30 रू. प्रति किलो के मान से राशि जमा कर शक्कर प्राप्त करना होगा। रियायती दर पर शक्कर वितरण कार्यालयीन समय प्रातः 10 बजे से सांय 04 बजे तक (अवकाश दिवस) को छोड़कर किया जा रहा है

Exit mobile version