Site icon

CG : यात्रीयों से भरी बस बेकाबू होकर पलटा, 8 यात्री घायल…

5035368-untitled-11-copy

रायगढ़, जिले में तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर पलट गई। रात के समय यह बस रायगढ़ से झारखंड के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में गेरसा-आमापाली के पास यह हादसा हुआ। घटना में 7–8 लोग घायल हुए हैं।

घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से जपला (झारखंड) जाने वाली बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास बस पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस को सड़क के बाईं ओर उतार दिया।

Exit mobile version