Site icon

CG : फूलचंद अग्रवाल कॉलेज में 77वां एनसीसी दिवस मनाया गया…

16_17640762076925aaafbba7a_05navapara01

नवापारा-राजिम, सेठ फूलचंद अग्रवाल कॉलेज में मंगलवार को 77वां एनसीसी दिवस मनाया गया। समारोह में कॉलेज की महा. शासी निकाय के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, सचिव विनोद छल्लानी, सह सचिव डॉ. राजेन्द्र गदिया शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. मनोज मिश्रा ने की।

डॉ. सीएल साहू, प्रो. जेएल गायकवाड़, प्रो. लोमश साहू, लेफ्टिनेंट डॉ. पूनम सिंह और कार्यक्रम संयोजक व एनसीसी आर्मी सीटीओ डॉ. विकास बंजारे भी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मनमोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण के साथ की। राष्ट्रगान किया गया। कॉलेज के एनसीसी आर्मी और नेवल कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया।

एनसीसी झंडे को सलामी दी। एनसीसी नेवी और आर्मी विंग के 106 कैडेट्स ने आकर्षक ड्रिल का प्रदर्शन किया। परेड का नेतृत्व कमांडर वीणा देवांगन, गार्ड कमांडर सनत कुमार साहू, प्लाटून कमांडर विवेक कुमार साहू, डायना गाइड तेजेंद्र साहू, प्लाटून कमांडर अनुपमा साहू ने किया। कैडेट्स नीलकमल साहू और हर्ष कुमार यादव ने पायलेटिंग की। परेड संचालन में दाहिने गाइड तेजेंद्र साहू का मार्गदर्शन रहा। एनसीसी दिवस पर ऑडिटोरियम में देशभक्ति कार्यक्रम हुए। जिया साहू, अंशु बंजारे, रेणुका साहू, नीतू साहू ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। आर्मी विंग के एसडी कैडेट्स ने ग्रुप सिंगिंग किया। पुलकित साहू ने ओजस्वी भाषण दिया। इस मौके पर डॉ. मनोज मिश्रा और नेवी से रिटायर्ड केबी राम सिन्हा ने विद्यार्थियों को देशभक्ति का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी ने कहा कि सम्मान, बलिदान और आत्मनिर्भरता से ही देश विकसित हो सकता है।

Exit mobile version