Site icon

Rajnandgaon : 27 नवम्बर को सुपर मेगा करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम किया जा रहा है…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की करियर काउंसिलिंग समिति एवं केंद्रीय भारत प्रादेशिक परिषद की भिलाई शाखा द्वारा 27 नवम्बर को एक सुपर मेगा करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम, राजनांदगांव में आयोजित होगा।

यह कार्यक्रम क्षेत्र के विद्यार्थियों को सशक्त बनाने, उनके करियर संबंधी भ्रम दूर करने तथा उन्हें पेशेवर शिक्षा, विशेषकर चार्टर्ड अकाउंटेंसी के व्यापक अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। समिति के अनुसार, राजनांदगांव, भिलाई एवं आसपास के क्षेत्रों के लगभग 4000 विद्यार्थी शामिल होंगे।

Exit mobile version