Site icon

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौ संरक्षण के लिए मवेशियों के गले एवं सींग में लगाई रेडियम पट्टी

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौ संरक्षण के लिए मवेशियों के गले एवं सींग में लगाई रेडियम पट्टी

– विधानसभा अध्यक्ष बापूटोला में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बापूटोला वार्ड नंबर 1 राजनांदगांव में गौ संरक्षण अभियान के अंतर्गत गौ संरक्षण के लिए रेडियम पट्टी वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौ संरक्षण के लिए मवेशियों के गले एवं सींग में रेडियम पट्टी लगाई।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार रक्षक संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा गौ संरक्षण अभियान के तहत गौ संरक्षण के लिए बहुत अच्छा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा नये गौशाला खोलना, बाल आश्रम, वृद्धा आश्रम, वृक्षारोपण तथा गौ संरक्षण के लिए घुमंतु मवेशियों के गले और सींग में रेडियम बेल्ट एवं पट्टी लगाई जा रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी।  इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जनप्रतिनिधिगण, संगठन के पदाधिकारीगण सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version