Site icon

छत्तीसगढ़ ओपेन स्कूल 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं पोस्टपोन

11

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण परीक्षाओं के रद्द और स्थगित होने का सिलसिला जारी है. अब छत्तीसगढ़  राज्य ओपन स्कूल (Chhattisgarh State Open School) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को पोस्टपोन कर दिया गया है. इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन 24 मई 2021 से 15 जून 2021 तक किया जाना था.

विभिन्न मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार इस संबंध में सीएसओएस के सचिव प्रो. के गोयल की ओर से आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कई जिलों में लॉकडाउन लगाया गया है. ऐसे में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित की जाती है. परीक्षा के लिए नई तिथि का एलान मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद किया जाएगा.

रद्द की जा चुकी हैं 10वीं बोर्ड परीक्षाएं

वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कोरोना मामलों के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. साथ ही 12वीं की परीक्षा को अलगे आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. 10वीं के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा.

Exit mobile version