Site icon

Rajnandgaon : गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि छुरिया निवासी प्रार्थी ने अपने इंस्टाग्राम आईडी में आए मैसेज में गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की।छुरिया पुलिस ने जांच के बाद मैसेज पोस्ट करने वाले आरोपी फैजान खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version