Site icon

बुलंदशहर- मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या

58

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और  जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह अनूपशहर कोतवाली के पगौना गांव का मामला है। दोनों साधु शिव मंदिर  की देख रेख और पुरोहित का काम करते थे।

सोमवार देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए।


इस मामले में एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह दो पुजारियों की हत्या कर दी।

Exit mobile version