Site icon

Rajnandgaon : महाराष्ट्रीयन तेली समाज के संत संता जी जगनाडे महाराज की जयंती मनाई जाएगी…

final-logo-copy.web

राजनांदगांव, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के संत संता जी जगनाडे महाराज की जयंती 8 दिसंबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर मोटरसाइकिल रैली और पूजा-अर्चना आरती का कार्यक्रम रखा गया है।

श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर स्वर्ग धाम इंदिरा सरोवर से नगर भ्रमण करते हुए बाइक रैली स्टेशन पारा स्थित सामाजिक भवन परिसर में समाप्त होगी। सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना व महाआरती का कार्यक्रम होगा। समाज के अध्यक्ष राजेश समरीत व महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बुटेल ने समाज के सभी सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया है। यह जानकारी युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश (पिंटू) समरीत ने दी।

Exit mobile version