Site icon

CG : केबल तार चोरी करने वाला चोर, तांबे का तार खरीदने वाला कबाड़ी…

5055699-untitled-69-copy

धमतरी। एसपी के निर्देश पर शहर में हुए केबल तार चोरी की घटना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी केबल तार चोरी करने वाला है तथा दूसरा आरोपी चोरी का तांबे का तार खरीदने वाला कबाड़ी है। प्रार्थी शांतिलाल जसुजा (उम्र 57 वर्ष), निवासी धमतरी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 01/12/2025 से 02/12/2025 की रात के दौरान उनके घर से सबमर्सिबल पंप तक लगाए गए लगभग 100 फीट कनेक्शन केबल को किसी अज्ञात चोर द्वारा काटकर चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर तत्काल अपराध क्र. 320/2025 धारा 303(2), 317(2), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थाना सिटी कोतवाली की टीम ने रिपोर्ट मिलते ही सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, स्वतंत्र गवाहों से पूछताछ, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का अध्ययन कर संदेही उदय ढीमर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने केबल तार चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए तार को जलाकर तांबा निकालने के बाद उसे जैद खान (कबाड़ी) को बेचा था। मुखबिर की सूचना एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कबाड़ी जैद खान के पास दबिश दी गई, जहां से चोरी का तांबा गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। कुल 7000/- रुपये मूल्य का चोरी का तांबा वजाप्ता तैयार कर जप्त किया गया।

आरोपियों के कृत्य के आधार पर की गई कानूनी कार्यवाही उदय ढीमर पर धारा 303(2), 238 बीएनएस (चोरी एवं साक्ष्य नष्ट करना) जैद खान (कबाड़ी) पर- धारा 317(2) बीएनएस (चोरी का माल खरीदना/छिपाना) दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी (01) उदय ढीमर, पिता रूपनारायण ढीमर उम्र – 21 वर्ष निवासी – आमापारा, बनिया तालाब पार, थाना सिटी कोतवाली,धमतरी, जिला- धमतरी (छ.ग.) (02) मोहम्मद जैद खान, पिता अब्दुल हकीम खानउम्र – 20 वर्ष निवासी – जालमपुर, थाना सिटी कोतवाली, धमतरी,जिला- धमतरी (छ.ग.) (चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी)

Exit mobile version