Site icon

राजनांदगांव : सीआरसी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

राजनांदगांव : सीआरसी को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर सामाजिक कल्याण निदेशालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में दिव्यांग पुनर्वास, सशक्तिकरण तथा समावेशी विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थानों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी) राजनांदगांव को दिव्यांग सेवाओं एवं पुनर्वास में उत्कृष्टता हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार निदेशक सीआरसी डॉ. स्मिता महोबिया द्वारा ग्रहण किया गया।

Exit mobile version