Site icon

दस एकड़ जमीन में बनेगी पत्रकारों की आवासीय कालोनी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की केबिनेट की बैठक में लगी मुहर

IMG-20210518-WA0076

पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित आवासीय भूमि का सपना साकार

0 प्रेस क्लब राजनांदगांव ने जनप्रतिनिधियों व मीडिया सलाहकार का आभार व्यक्त किया

राजनांदगांव. प्रेस क्लब राजनांदगांव के पत्रकारों के लिए आवासीय भूमि का सपना आखिरकार सच हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की केबिनेट में शहर के बायपास रोड पर स्थित जमीन पर मुहर लगा दी है। सरकारी रेट पर 10 प्रतिशत राशि पर जमीन का आवंटन कर दिया गया है।

प्रेस क्लब राजनांदगांव को 10 एकड़ भूमि का आबंटन किए जाने पर प्रेस क्लब राजनांदगांव द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खनिज विभाग के चेयरमैन गिरीश देवांगन ,मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रूचिर गर्ग, महापौर हेमा देशमुख, राजगामी संपदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, कांग्रेस नेता जीतू मुदलियार, शाहिद भाई, नवाज खान का आभार व्यक्त किया गया है।

ज्ञात हो कि प्रेस क्लब राजनांदगांव द्वारा लंबे समय से पत्रकारों के लिए आवासीय जमीन की मांग की जाती रही है। राजनांदगांव प्रेस क्लब को 10 एकड़ भूमि का आबंटन पूर्व में किया गया था लेकिन राशि कम कराने को लेकर विशेष प्रयास किए गए। प्रेस क्लब संरक्षक जितेन्द्र मिश्रा, अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, प्रेस क्लब हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव सहित प्रेस क्लब राजनांदगांव के समस्त पदाधिकारियों के प्रयास के बाद पत्रकारों के आवासीय भूमि का सपना पूरी तरह से साकार हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की केबिनेट ने आवासीय भूमि के आबंटन पर अपनी मुहर लगा दी है, जिससे आने वाले दिनों में पत्रकारों को आवास के जमीन का आबंटन हो पाएगा।

सीएम का जताया आभार

बहुप्रतीक्षित आवासीय भूमि का सपना साकार होने पर प्रेस क्लब राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, हाउसिंग बोर्ड सोसाईटी के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, सचिव मिथलेश देवांगन, प्रेस क्लब सचिव अनिल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण लोहिया सहित प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल, सहित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।


Exit mobile version