Site icon

Rajnandgaon : आदिवासी युवती ने अपने गांव का नाम रोशन किया पुलिस आरक्षक जीडी में चयन…

16_1765459721693ac7092e76a_11katagi01

कटगी, कटगी क्षेत्र के टिपरूंग गांव की रहने वाली आदिवासी युवती किरण जगत ने अपने गांव का नाम रोशन किया है। किरण ने पुलिस आरक्षक जीडी भर्ती 2023 की शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा पास करने के बाद चयन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। यह परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ है।

किरण ने अपने गांव में ही शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी की और बाद में बिलासपुर जाकर लिखित परीक्षा की तैयारी की। किरण की इस कामयाबी पर उनके माता-पिता ने उन्हें बधाई दी है। उनके पिता रामकुमार जगत ने बेटी की इस उपलब्धि पर सराहना की है। किरण के साथ पढ़ाई करने वाले सहेलियों और गांव के लोगों ने उन्हें बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version