Site icon

Rajnandgaon : 24 एवं 25 दिसम्बर को श्रीराम कथा होगी…

206_1765543771693c0f5b388a6_didima

राजनांदगांव, श्रीराम कथा का आयोजन आध्यात्मिक गुरु पंडित रामकिंकर जी महाराज के उत्तराधिकारी एवं श्री रामायणम ट्रस्ट और जानकी जीवन मंदिर ट्रस्ट श्री धाम अयोध्या (उत्तरप्रदेश) की अध्यक्षा दीदी मां मंदाकिनी के सानिध्य में किया गया है।

ग्राम- खैरा (सुकुल दैहान) स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में 24 एवं 25 दिसम्बर को श्रीराम कथा होगी। दीदी मां इस बार सनातन धर्म के संस्कारों एवं श्रीराम कथा एक जीवन दर्शन पर केंद्रित प्रवचन करेंगे। कथा प्रवचन का समय संध्या 6 बजे से 8 बजे तक है। श्रीराम कथा महोत्सव का शुभारंभ 24 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शोभा कलश यात्रा से होगा।

Exit mobile version