Site icon

Rajnandgaon : पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि विश्वविद्यालय छात्रों ने किसानों को मटका खाद बनाने की विधि का प्रदर्शन किया…

206_1765546084693c1864318f7_rjn8

राजनांदगांव, पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी के चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने ग्राम धामनसरा में गुरुवार को अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन के मार्गदर्शन में गांव के किसानों को मटका खाद बनाने की विधि का प्रदर्शन किया। मटका खाद बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया बताई।

मटका खाद को सीधे सिंचाई के पानी के साथ या ड्रिप सिंचाई द्वारा दिया जा सकता है। इस खाद को सूती कपड़े में लपेटकर फसलों पर छिड़कने से पौधों पर ज्यादा फूल और फल लगता है। इस विधि को विस्तार पूर्वक आकाश, आर्यन, धनंजय, दीप्ति, दिव्या, दिव्यांजलि, दिव्यांश, गौरव, गूंजीता, हमेंद्र, जय साहू, जयदीप सार्वा सभी ने मिलकर जानकारी दी।

Exit mobile version