Site icon

टूलकिट मामला: थाने के बाहर धरने पर बैठे रमन सिंह, बोले-कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रचना बंद करे

टूलकिट मामला: थाने के बाहर धरने पर बैठे रमन सिंह, बोले-कांग्रेस देश के खिलाफ साजिश रचना बंद करे

टूलकिट मामले में हर रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आज इस मामले में पुलिस उनके आवास पर पूछताछ करेगी। इससे पहले रमन सिंह ने इसका विरोध किया है। रमन सिंह समेत कुछ नेता रायपुर के सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस ने टूलकिट मामले को लेकर रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा बेवजह टूलकिट मामले में कांग्रेस को घसीट रही है। 

Exit mobile version