Site icon

दुर्ग में सराफा कारोबारी के यहां DRI की रेड, तीन गाड़ियों में पहुंची टीम, जांच टीम में नागपुर और भोपाल के अफसर

ITRAID

भिलाई। दुर्ग में काफी दिनों बाद डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने रेड मारी है। यह कार्रवाई दुर्ग में हुई है। कारोबारी का नाम प्रकाश सांखला है। जो ज्वेलरी व बर्तन का कारोबारी है। प्रकाश सांखला चैंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। आज सुबह-सुबह ही उनके घर में तीन गाड़ियों में DRI की टीम पहुंची।

इस टीम में नागपुर और भोपाल के अफसर बताए जा रहे हैं। अब तक इस बारे में लोकल DRI टीम को कोई खबर नहीं है। सीआरपीएफ का जवान घर के बाहर भी तैनात है।

DRI की यह टीम सुबह से ही इनोवा व आर्टिगा कार में पहुंची है। सराफा व्यवसायी के दुर्ग स्थित निवास व रायपुर स्थित गोदाम व कार्यालय मे छापा की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version