Site icon

धमतरी में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण का आयोजन

inal-logo-copy.webp

inal-logo-copy.webp

धमतरी , भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सहयोग से इनडोर स्टेडियम, धमतरी में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। 
  आगामी 10 जनवरी 2026  से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में धमतरी  जिले के तकरीबन 600 अभ्यर्थी जिन्होंने अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है तथा जो भविष्य में तैयारी करना चाहते है,उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क फिजिकल /मेडिकल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है ।


    एसडीएम एवं जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है जिसमें पुरुष उम्मीदवारों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी,क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेडसमैन के भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में मार्गदर्शन  दिया जा रहा है । 


इस प्रशिक्षण में जिले के इच्छुक युवक भाग लेकर शारीरिक एवं लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।   प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को दौड़, शारीरिक दक्षता अभ्यास, ऊँचाई–छाती माप, पुशअप, सिटअप सहित भर्ती प्रक्रिया की समस्त आवश्यक जानकारियाँ दी जा रही हैं।

Exit mobile version