Site icon

Rajnandgaon : शहर में सतनामी समाज ने शोभायात्रा निकाली…

206_17659840056942c70594582_17007

राजनांदगांव, गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर जिला सतनामी समाज ने शहर में शोभायात्रा निकाली। पारंपरिक वेशभूषा, जयघोष और भजनों के बीच निकली शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।

शहर में शोभायात्रा पुष्पवर्षा से स्वागत किया। वक्ताओं ने गुरु घासीदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने की बात कही। बड़ी संख्या में सतनामी समाज के युवक-युवतियां, बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

Exit mobile version