Site icon

COVID-19- छत्तीसगढ़ में 3 मई तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें

75

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना वायरस ) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मंदिरा दुकानों को 28 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था. राज्य सरकार ने ये समय सीमा अब 3 मई तक बढ़ा दी है. दुकानों के साथ ही गोदामों सहित देशी मंदिरा के मद्य भण्डागारों को भी बंद रखने का निर्णय लिया है. प्रदेश में शराब की दुकाने पिछले महीने की 19 मार्च से बंद हैं.

लॉकडाउन के कारण प्रदेश की सभी शराब की दुकाने बंद हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार ने प्रदेश के सभी पंजीयन कार्यालयों को भी 3 मई तक बंद करने का निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एहतियात के तौर पर राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय अब आगामी 3 मई तक बंद रहेंगे. इसके पहले पंजीयन कार्यालय को 28 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश वाणिज्यिकर विभाग द्वारा जारी किया गया था.


लॉकडाउन पार्ट 3 मई तक रहेगा. इसके बाद यदि लॉकडाउन खोला जाता है तो राज्य सरकार शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय ले सकती है. ऐसे में अब देखना यह होगा कि आगामी आने वाली 3 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्या फैसला लेते है. अगर लॉकडाउन की तारीख आगे बढाई गई तो फिर प्रदेश में शराब की दुकानों के खुलने की संभावना कम ही होगी.

Exit mobile version