Site icon

राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

राजनांदगांव : कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छुरिया दीक्षा नंदेश्वर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीतागोटा डिम्पल खापर्डे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोकपुर शैलेश साहू, पटवारी छुरिया प्रशांत सिंह ठाकुर, पटवारी घोघरे आशीष साहू, पटवारी बम्हनी चारभाटा सोनम कोकिला, पटवारी घुपसाल डेविड भूआर्य, पटवारी राहुल कसेट, पटवारी हुकुम चंद महिलांग, समिति प्रबंधक जोब धनसिंग, समिति प्रबंधक गहिराभेड़ी बसंत, समिति प्रबंधक कुमर्दा मनकलाल साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर धान उपार्जन केन्द्र बोरतालाव भागचंद साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर धान उपार्जन केन्द्र गहिराभेंडी रिमन्त कुमार साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर धान उपार्जन केन्द्र जोब विनोद साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Exit mobile version