Site icon

नौकरी से निकलवा देने की धमकी देकर सहकर्मी से किया दुष्कर्म, बिजली कंपनी का एई गिरफ्तार

नौकरी से निकलवा देने की धमकी देकर सहकर्मी से किया दुष्कर्म, बिजली कंपनी का एई गिरफ्तार

बिजली कंपनी के सहायता अभियंता पर उसके ही अधीनस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की थी, जिसके बाद छुईखदान पुलिस ने सहायक अभियंता कुबेर सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक छुईखदान में पदस्थ सहायक अभियंता कुबेर सिंह मरकाम अपने कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी को नौकरी से निकलवा देने की धमकी देता था। पीड़िता के मुताबिक ऐसी ही धमकी देकर कुबेर मरकाम ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि इसके बाद कुबेर मरकाम दुष्कर्म का वीडियो खुद के पास मौजूद होने की धमकी देने लगा। वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल कर उससे बार-बार दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत किसी से भी करने पर नौकरी से निकलवा देने की लगातार धमकी देते रहा। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत कर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता के बयान के बाद सहायक अभियंता कुबेर मरकाम को खैरागढ़ जेल भेज दिया गया है।

लगातार प्रताड़ित कर रहा था, तबादला भी कर दिया
पीड़िता ने बताया कि आरोपी कुबेर उसे लगातार मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहा था। जब उसने कुबेर की बातों की अनदेखी की तो उसका तबादला भी बुंदेली कार्यालय में कर दिया। कुछ देर से आफिस पहुंचने पर उसे स्पष्टीकरण का नोटिस भी जारी कर दिया जाता था। आरोपी ने नौकरी का हवाला देकर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने हिम्मत कर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी एई मरकाम को जेल भेजा गया।

Exit mobile version