Site icon

CG : बुर्का पहनकर चोरी किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

5104836-untitled-35-copy

सरगुजा। बुर्का पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कटर ड्रिल मशीन लेकर जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी करने घुसा था। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया था।

जानकारी के मुताबिक, बीते 14 दिसंबर की रात आरोपी कटर ड्रिल मशीन लेकर ज्वेलरी शॉप में घुसा था। चोरी के दौरान शोर होने पर वह मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी आकाश अग्रवाल उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कटर ड्रिल मशीन सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version