Site icon

शाम 6 बजे तक खुलेंगे सैलून, जिम और पार्क सहित सभी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश

16

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने कलेक्टर्स को अनलॉक का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार कई जिलों में अनलॉक कर दिया गया है। इसी कड़ी में कवर्धा जिला प्रशासन ने भी जिले में अनलॉक का निर्देश ​जारी कर दिया है।

जारी निर्देश के अनुसार जिले में सभी दुकानें शाम 6 बजे तक खुलेंगी। इस दौरान प्रशासन ने ठेला गुमटी, सैलून, जिम, पार्क को भी छूट रहेगी। लॉकडाउन में छूट को लेकर जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

Exit mobile version