Site icon

भाजपा के हर कार्यकर्ता दो गांवों में जाकर करेगा सेवा कार्य

11

राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व मैं पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मार्गदर्शन में दक्षिण, उत्तर एवं ग्रामीण मंडल की संयुक्त बैठक गुरुवार को दोपहर 3ः00 से 4 बजे तक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने कहा कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्ष पूर्ण होने पर कोई बड़ा आयोजन न कर, सेवा ही संगठन है का क्रियान्वयन करने देश के एक लाख गांवों में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता सेवा प्रकल्प के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान पर प्रत्येक भाजपा का नेता एवं कार्यकर्ता दो गांवों में जाकर सेवा कार्य निष्पादित करेंगे और टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे।

डा. सिंह ने बताया कि इस दिन कार्यकर्ता मास्क का वितरण, वैक्सीन की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य सूखा राशन बांटने का कार्य एवं युवा मोर्चा द्वारा ब्लड डोनेशन का महान कार्य करते हुए आम लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे,एवं दो जून को भाजपा द्वारा बंगाल में हुई हिंसा के बारे में लोगो को सच्चाई से अवगत कराने वर्चुअल बेबिनोर आयोजित किया जाएगा तथा प्रदर्शन भी किया जाएगा ,जिसमे सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का आह्वान किया गया।

मीडिया सेल के अनुसार बैठक की शुरुआत में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने अपनी प्रस्तावना रखी। तत्पश्चात संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने तीनों मंडल अध्यक्षों से बूथ स्तर की जानकारी ली एवं शक्ति केंद्र को मजबूत करने के लिए संयोजक, सहसंयोजक एवं प्रभारी की नियुक्ति जल्द करने की बात कही। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा एवं बूथ स्तर पर उसके क्रियान्वयन के लिए कार्यकर्ताओं को सदैव ही सजग रहने की जरूरत है, उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष सचिव एवं पालक बनाने के लिए शीघ्र प्रयास करने की बात कहीं। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा गया कि मेरा बूथ कोरोना मुक्त के लक्ष्‌य को लेकर भाजपा चल रही है, इसके दीवार लेखन का कार्य भी करना है। साथ ही टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने का काम करना होगा।

मंडल स्तर पर इंटरनेट मीडिया के लिए 6-6 नाम चयनित करने सूची बनाने का श्रीवास्तव ने दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अब भाजपा शक्ति केंद्रों में 31 मई को सेवा प्रकल्प चलाएगी, जिसके तहत 5000 गाँवों की सहभागिता होगी,जहाँ पर भाजपा के कार्यकर्ता मास्क वितरण, सूखा राशन का वितरण भी करेंगे और टीकाकरण पर जनजागरण भी करेंगे। बैठक में दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरबानी, उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर ने यथाशीघ्र ही पार्टी के संगठनात्मक निर्देशों को पालन करने की बात कही। बैठक में सांसद संतोष पांडे पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, अशोक शर्मा, संतोष अग्रवाल व महामंत्री सचिन बघेल सहित तीनों मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए

Exit mobile version